इंटरनेट डेस्क। ओटीटी की दुनिया पर भौकाल दिखाने वाली 'मिर्जापुर' अब फिल्म के रूप में बॉक्स ऑफिस भी अपना जलवा दिखा रही है। रिलीज के पहले दिन से ही 'मिर्जापुरः द मूवी' का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। अली फजल और पंकज त्रिपाठी स्टारर इस फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 125 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
सैकनिल्क के मुताबिक, रिलीज के पांचवे दिन भी फिल्म ने डबल डिजिट में कमाई की है। मंगलवार को फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 10,685 हजार शोज के साथ 15.35 करोड़ का बिजनेस किया है। इस प्रकार फिल्म ने पांच दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 125.10 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।
इसने फिल्म ने 25.75 करोड़ के साथ बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत की थी। शनिवार 32 करोड़, 36 करोड़ इसके बाद फिल्म ने 16 करोड़ की कमाई की। फिल्म 'मिर्जापुरः द मूवी' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा अभी आगे भी जारी रहने की संभावना है।
PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

0 Comments