इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार का आज जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 9 सितंबर 1967 को हुआ था। अपना 59वां जन्मदिन मना अक्षय कुमार ने शानदार अभिनय के दम पर बॉलीवुड अपनी बादशाहत साबित की है।

आपको बता दें कि बॉलीवुड सुपरस्टार बनने से पहले उन्होंने कई छोटे-मोटे काम किए, जिनमें बैंकॉक में वेटर की नौकरी भी शामिल थी। मॉडलिंग के बाद अक्षय ने अभिनय की दुनिया में कदम रखा। साल 1992 में आई फिल्म 'खिलाड़ी' से उन्हें एक्शन हीरो के तौर पर पहचान मिली थी। आज हम आपको अक्षय कुमार की कुल संपत्ति के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
उनकी गिनती बॉलीवुड के सबसे अमीर अभिनेताओं में होती है। खबरों के अनुसार, अक्षय की कुल संपत्ति करीब 2,500 करोड़ रुपए है। उनकी कमाई केवल फिल्मों तक सीमित नहीं है, बल्कि फिल्म निर्माण, ब्रांड एंडोर्समेंट, निवेश और रियल एस्टेट से भी होती है। वह कई महंगी कारों के मालिक हैं। उनके कार कलेक्शन में मर्सिडीज-बेंज जीएल350, वी-क्लास, पोर्श कायेन, रोल्स-रॉयस और रेंज रोवर वोग जैसी महंगी गाड़ियां शामिल हैं। वहीं लग्जरी एसयूवी, प्रीमियम सेडान जैसी महंगी गाड़ियां भी उनके पास है।

एक फिल्म के लिए 50-120 करोड़ रुपए तक की मोटी फीस वसूलते हैं
खबरों के अनुसार, अक्षय एक फिल्म के लिए 50-120 करोड़ रुपए तक की मोटी फीस वसूल करते हैं। उनका मुंबई करीब 80 करोड़ रुपए का बंगला है। वहीं अंधेरी, बोरीवली और मुलुंड में कई महंगी संपत्तियां उनके नाम दर्ज है। यहीं नहीं अक्षय कुमारी की कनाडा, दक्षिण अफ्रीका, गोवा, मॉरीशस और दुबई में भी उनकी कई शानदार संपत्तियां हैं।
PC: Jagran, indiatv, bollywoodlife

0 Comments