Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Government Scheme: हर महीने करें केवल 55 रुपए का निवेश, 60 साल की उम्र के बाद मिलेगी 3000 रुपए प्रति माह पेंशन

इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, ये एक पेंशन स्कीम है जो बुढ़ापे में किसानों को पैसे की मदद देती है। इस स्कीम के माध्यम से किसान 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 3,000 रुपए की पेंशन हासिल कर सकते हैं।

इसमें किसान जितना कंट्रीब्यूशन करता है, उतना ही केंद्र सरकार भी पेंशन फंड में कंट्रीब्यूट करती है। केन्द्र सरकार की इस योजना का हिस्सा 18 से 40 साल की उम्र के किसान बन सकते हैं। इसमें 60 साल की उम्र तक तय राशि निवेश करने पर लाभ मिलता है।

18 साल के किसान को हर महीने 55 रुपए, 20 साल के किसान को 61 रुपए, 25 साल के किसान को 80 रुपए, 30 साल के व्यक्ति को 105 रुपए और 40 साल के किसान को 200 रुपए हर महीने इस योजना में निवेश करना होता है। इसके बाद 60 साल की उम्र पार करने के बाद पेंशन मिलती है।

PC: divyahimachal.



Post a Comment

0 Comments