इंटरनेट डेस्क। सितंबर, 2026 के पहले दिन एलपीजी सिलेंडर उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका लगा है। तेल मार्केटिंग कंपनियों ने आज एक बार फिर से एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। आईओसीएल के अनुसार, आज 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 9.50 रुपए का इजाफा किया गया है। हालांकि घरेलू 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में किसी भी प्रकार का इजाफा नहीं किया गया है। इससे घर की रसोई का बजट इस बार नहीं बिगड़ेगा।
5 किलो और 10 किलो वाले गैस सिलेंडर की कीमतें भी नहीं बढ़ाई गई हैं। 5 किलो वाला सामान्य छोटू एलपीजी गैस सिलेंडर अभी भी 349.50 रुपए में ही मिलेगा। जबकि XTRALITE की कीमतें भी 339 रुपए पर स्थिर है। हालांकि 5 किलो वाले नॉन-डॉमेस्टिक सिलेंडर की कीमत को दो रुपए बढ़ाकर 764 रुपए कर दी गई है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब इतने का मिलेगा सिलेंडर
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज से 19 किलो वाला सिलेंडर 9.50 रुपये महंगा हो गया है। अब ये सिलेंडर 2747.50 रुपए में मिलेगा। नोएडा में ये गैस सिलेंडर 2,738 रुपए से बढ़कर 2,747.50 रुपए का हो गया है। मुंबई में इसकी कीमत बढ़कर 2,701 रुपए हो गई है। कल तक यहां इसके दाम 2691.50 रुपए थे।
कोलकाता में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 2,982 रुपए हुए
कोलकाता में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 2872.50 रुपए से बढ़कर 2,982 रुपए हो गए हैं। वहीं चेन्नई में 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर आज से 2916.50 रुपए में मिलेगा। कल तक इसकी कीमत 2,906 रुपए थी।
PC: jansatta
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

0 Comments