इंटरनेट डेस्क। सितंबर माह के पहले दिन भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं होने से आमजन को राहत नहीं मिली है। लोगों को महंगी कीमतों पर दोनों ईंधन खरीदने को मजबूर होना पड़ेगा।
पेट्रोल-डीजल की बढ़ी हुई कीमतों के कारण लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। जयपुर में पेट्रोल की कीमत आज भी 112.66 और डीजल की कीमत 97.78 रुपए प्रति लीटर ही है। नई दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 102.12 रुपए और डीजल 95.20 रुपए का मिलेगा। मुंबई में पेट्रोल 111.18, डीजल 97.83, कोलकाता में पेट्रोल 113.47,डीजल 99.82 और चेन्नई में पेट्रोल 107.77 तथा डीजल 99.55 रुपए प्रति लीटर है।
देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी तय हुई हैं कीमतें
लखनऊ: पेट्रोल ₹102.05 और डीजल ₹95.55 प्रति लीटर
पटना: पेट्रोल ₹113.35 तथा डीजल ₹99.36 प्रति लीटर
तिरुवनंतपुरम: पेट्रोल ₹115.49 और डीजल ₹104.40 प्रति लीटर
गुरुग्राम: पेट्रोल ₹102.77 तथा डीजल ₹95.44 प्रति लीटर
नोएडा: पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹95.56 प्रति लीटर
बेंगलुरु: पेट्रोल ₹110.93 जबकि डीजल ₹98.80 प्रति लीटर
भुवनेश्वर: पेट्रोल ₹109.92 और डीजल ₹100.92 प्रति लीटर
चंडीगढ़: पेट्रोल ₹98.10 तथा डीजल ₹86.09 प्रति लीटर
हैदराबाद: पेट्रोल ₹115.69 और डीजल ₹103.82 प्रति लीटर
कीमतें कम होने का है इंतजार
आमजन को कीमतों में कमी होने का लम्बे समय से इंतजार है। रोजाना सुबह छह बजे पेट्रोल-डीजल की कीमतों को जारी किया जाता है, लेकिन लम्बे समय से कीमतों में कमी नहीं की गई है। दोनों ईंधनों की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर-रुपए की विनिमय दर में आए बदलावों पर आधारित होती हैं। कीमतें कब कम होगी, ये तो आगामी समय ही बताएगा।
PC: tv9hindi
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

0 Comments