इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने गुरुवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट कर दिया गया है। हालांकि आज भी कीमतों में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं होने से आमजन को राहत नहीं मिली है। जयपुर में पेट्रोल की कीमत 112.66 और डीजल की कीमत 97.78 रुपए प्रति लीटर है। वहीं राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 102.12 रुपए और डीजल 95.20 रुपए का मिलेगा। मायानगरी मुंबई में पेट्रोल 111.18, डीजल 97.83, कोलकाता में पेट्रोल 113.47,डीजल 99.82 और चेन्नई में पेट्रोल 107.77 तथा डीजल 99.55 रुपए प्रति लीटर है। वहीं देश के प्रमुख शहरों में भी कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है। लोगों को लम्बे समय से बढ़ी हुई कीमतों पर ये दोनों ईंधन खरीदने पड़ रहे हैं।
देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी तय हुई हैं कीमतें
पटना: पेट्रोल ₹113.35 तथा डीजल ₹99.36 प्रति लीटर
तिरुवनंतपुरम: पेट्रोल ₹115.49 और डीजल ₹104.40 प्रति लीटर
गुरुग्राम: पेट्रोल ₹102.77 तथा डीजल ₹95.44 प्रति लीटर
नोएडा: पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹95.56 प्रति लीटर
हैदराबाद: पेट्रोल ₹115.69 और डीजल ₹103.82 प्रति लीटर
लखनऊ: पेट्रोल ₹102.05 और डीजल ₹95.55 प्रति लीटर
बेंगलुरु: पेट्रोल ₹110.93 जबकि डीजल ₹98.80 प्रति लीटर
भुवनेश्वर: पेट्रोल ₹109.92 और डीजल ₹100.92 प्रति लीटर
चंडीगढ़: पेट्रोल ₹98.10 तथा डीजल ₹86.09 प्रति लीटर
लोगों को लम्बे समय से है कीमतों में कमी होने का इंतजार
आपको बता दें कि लोगों को लम्बे समय से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी होने का इंतजार है। अमेरिका और ईरान के बीच जारी विवाद के बीच देश में कई बार दोनों ईंधनों की कीमतों में इजाफा किया गया था। दोनों ईंधनों की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर-रुपए की विनिमय दर में आए बदलावों पर तय होती है। रोजाना कीमतों को सुबह छह बजे अपडेट किया जाता है।
PC: patrika
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

0 Comments