Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Birthday Special: पहली फिल्म फीस के रूप में साधना को मिला था केवल एक रुपए, जानें उनसे जुड़ी ये बातें

इंटरनेट डेसक।  हिंदी सिनेमा के 60 और 70 के दशक में अपनी खूबसूरती, अभिनय और स्टाइल से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाली साधना शिवदासानी का आज जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन 2 सितंबर 1941 को ब्रिटिश इंडिया के कराची में एक सिंधी परिवार में हुआ था। जिंदगी के आखिरी दौर में उन्हें बीमारी, आर्थिक तंगी और अकेलेपन का सामना करना पड़ा। उनका निधन 25 दिसंबर 2015 को हुआ था।

आज हम आपको साधना से जुड़ी कुछ ऐसी बातों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिनके बारे में शायद ही आपको पता होगा।  आपको बता दें कि  1947 के बंटवारे के बाद  साधना का  परिवार भारत आकर मुंबई में बस गया। वह बचपन से ही अभिनेत्री बनना चाहती थीं। इसके बाद करीब 14 साल की उम्र में उन्हें राज कपूर की फिल्म 'श्री 420' में अभिनय करने का माैका मिला। वह गाने 'मुड़ मुड़ के' में बैकग्राउंड डांसर के तौर पर नजर आई थीं। इस स्टार अभिनेत्री का अभिनय कॅरियर फिल्म 'अबाना' से शुरू हुआ। जो देश की पहली सिंधी फिल्म थी। यह फिल्म 1958 में रिलीज हुई थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस फिल्म के लिए उन्हें सिर्फ 1 रुपए की फीस मिली थी। 

लव इन शिमला से विशेष मिली पहचान  
साधना को 1960 में आई फिल्म 'लव इन शिमला' से विशेष पहचान मिली।  आर.के. नय्यर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में वह जॉय मुखर्जी के साथ लीड रोल में नजर आई। इस फिल्म के कारण वह रातोंरात स्टार बन गईं। इसके बाद उनका फ्रिंज हेयरस्टाइल बहुत ही लोकप्रिय हुआ।  आगे चलकर इसे 'साधना कट' के नाम से जाना गया। साधना ने इसके बाद बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दी। 
PC: navbharattimes.indiatimes
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



Post a Comment

0 Comments