इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने गुरुवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट कर दिया है। राहत की बात ये है कि अमेरिका-ईरान विवाद फिर से बढ़ने के बावजूद आज भी दोनों ईंधनों की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है। कीमतें बढ़ने की आशंका एक बार फिर से बढ़ गई है। जयपुर में आज भी पेट्रोल की कीमत 112.66 और डीजल की कीमत 97.78 रुपए प्रति लीटर ही है। वहीं नई दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 102.12 रुपए और डीजल 95.20 रुपए का मिलेगा। मायानगरी मुंबई में पेट्रोल 111.18, डीजल 97.83, कोलकाता में पेट्रोल 113.47,डीजल 99.82 और चेन्नई में पेट्रोल 107.77 तथा डीजल 99.55 रुपए प्रति लीटर है।
देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी तय हुई हैं कीमतें
गुरुग्राम: पेट्रोल ₹102.77 तथा डीजल ₹95.44 प्रति लीटर
नोएडा: पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹95.56 प्रति लीटर
बेंगलुरु: पेट्रोल ₹110.93 जबकि डीजल ₹98.80 प्रति लीटर
लखनऊ: पेट्रोल ₹102.05 और डीजल ₹95.55 प्रति लीटर
पटना: पेट्रोल ₹113.35 तथा डीजल ₹99.36 प्रति लीटर
तिरुवनंतपुरम: पेट्रोल ₹115.49 और डीजल ₹104.40 प्रति लीटर
भुवनेश्वर: पेट्रोल ₹109.92 और डीजल ₹100.92 प्रति लीटर
चंडीगढ़: पेट्रोल ₹98.10 तथा डीजल ₹86.09 प्रति लीटर
हैदराबाद: पेट्रोल ₹115.69 और डीजल ₹103.82 प्रति लीटर
रोजाना सुबह छह बजे अपडेट की जाती हैं कीमतें
गौरतलब है कि सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रोजाना सुबह छह बजे पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट किया जाता है। हालांकि लम्बे समय से कीमतों में कमी नहीं हुई है। लोगों को कीमतों में कमी होने का इंतजार है। अमेरिका-ईरान विवाद के बीच कई बार दोनों ईंधनों की कीमतों में इजाफा हुआ है। इनके कारण लगभग हर चीज के दाम बढ़ चु़के हैं। लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है।
PC: livemint
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

0 Comments