Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Petrol-Diesel Prices: सुबह-सुबह अपडेट हुई दोनों ईंधनों की कीमतें, ये है प्रमुख शहरों में ताजा रेट

इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने शनिवार को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट कर दिया है। कंपनियों ने आज भी कीमतों में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया है। यानी आज भी दोनों ईंधनों की कीमतें कम नहीं हुई है। लोगों को पुरानी कीमतों पर ही दोनों ईंधन खरीदने होंगे। जयपुर में आज भी पेट्रोल की कीमत 112.66 और डीजल की कीमत 97.78 रुपए प्रति लीटर ही है। वहीं नई दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 102.12 रुपए और डीजल 95.20 रुपए का मिलेगा। मायानगरी मुंबई में पेट्रोल 111.18, डीजल 97.83, कोलकाता में पेट्रोल 113.47,डीजल 99.82 और चेन्नई में पेट्रोल 107.77 तथा डीजल 99.55 रुपए प्रति लीटर है। 

देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी तय हुई हैं कीमतें
गुरुग्राम: पेट्रोल ₹102.77 तथा डीजल ₹95.44 प्रति लीटर
नोएडा: पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹95.56 प्रति लीटर
लखनऊ: पेट्रोल ₹102.05 और डीजल ₹95.55 प्रति लीटर
पटना: पेट्रोल ₹113.35 तथा डीजल ₹99.36 प्रति लीटर
तिरुवनंतपुरम: पेट्रोल ₹115.49 और डीजल ₹104.40 प्रति लीटर
बेंगलुरु: पेट्रोल ₹110.93 जबकि डीजल ₹98.80 प्रति लीटर
भुवनेश्वर: पेट्रोल ₹109.92 और डीजल ₹100.92 प्रति लीटर
चंडीगढ़: पेट्रोल ₹98.10 तथा डीजल ₹86.09 प्रति लीटर
हैदराबाद: पेट्रोल ₹115.69 और डीजल ₹103.82 प्रति लीटर

लोगों को झेलनी पड़ रही है महंगाई की मार
गौरतलब है कि सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रोजाना सुबह छह बजे दोनों ईंधनों की कीमतों को अपडेट किया जाता है। लम्बे समय से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी नहीं की गई है। लोगों को कीमतों में कमी होने का इंतजार है। कीमतों में कमी नहीं होने से लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है। इससे लगभग सभी चीजों के दाम आसमान छू चुके हैं। 

PC: navbharattimes.indiatimes
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



Post a Comment

0 Comments