Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Sanjay Dutt ने इस बात के लिए मांगी माफी, कहा- उन्हें अच्छी मराठी आती…

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त मराठी बोलने से इनकार करने को लेकर विवाद में घिर गए हैं। इसके लिए उन्हें अब माफी भी मांग ली है।

हाल ही में दही हांडी प्रोग्राम में संजय दस्त से महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने उनसे मराठी में बात करने कहा था। बॉलीवुड को बहुत सी सुपरहिट फिल्में दे चुके संजय दत्त ने ऐसा करने से इनकार करते हुए कहा था कि वो 6 साल तक जेल में रहकर भी मराठी नहीं सीख सके। इसके बाद उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया।

खबरों के अनुसार, इस विवाद के बाद संजय दत्त ने मंत्री प्रताप सरनाईक को कॉल कर माफी मांगी है। उन्होंने कहा है कि उन्हें अच्छी मराठी आती है। गलत संदेश गया, तो माफी मांगता हूं। प्रताप सरनाईक एक बैठक में थे, तभी संजय दत्त का फोन आया। इस दौरान संजय दत्त ने बातचीत की शुरुआत मराठी में “प्रताप भाई, जय महाराष्ट्र”कहकर की।

PC: amarujala



Post a Comment

0 Comments