Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Ayushman Yojana: अपने आयुष्मान कार्ड से किन अस्पतालों में करवा सकते हैं आप अपना इलाज, जान ले अभी

इंटरनेट डेस्क। केंद्र सरकार देश के लोगों के लिए कई बड़ी योजनाओं पर काम कर रही है। इन योजनाओं में स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाएं भी शामिल है। इनमें से ही एक योजना हैं आयुष्मान कार्ड योजना, इसके तहत पात्र लोगों को 5 लाख तक का मुफ्त उपचार मिलता है। आयुष्मान कार्ड के जरिए पात्र लाभार्थी योजना के तहत उन अस्पतालों में मुफ्त इलाज की सुविधा ले सकते हैं, जो अस्पताल इस योजना में पंजीकृत हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप ये कैसे चेक कर सकते हैं कि आपके शहर का कौन सा अस्पताल इस योजना पंजीकृत है? 

कितने रुपये का करवा सकते हैं मुफ्त इलाज?
आयुष्मान कार्ड अगर आपका बन गया है
तो आप इस कार्ड से सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
हर साल आयुष्मान कार्ड में 5 लाख रुपये की लिमिट रिन्यू होती है

क्या किसी भी अस्पताल में करवा सकते हैं मुफ्त इलाज?
आयुष्मान कार्ड के जरिए मुफ्त इलाज केवल उन अस्पतालों में कराया जा सकता है
जो आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत सूचीबद्ध हैं यानी इस योजना में पंजीकृत हैं

इस सूची में सरकारी के साथ-साथ कई निजी अस्पताल भी शामिल हैं
पर इसका मतलब ये बिल्कुल भी नहीं है कि आप किसी भी अस्पताल में मुफ्त इलाज करवा सकते हैं

इसलिए इलाज कराने से पहले ये चेक करना होता है कि योजना में कौन सा अस्पताल पंजीकृत है और कौन सा नहीं

घर बैठे करें चेक
आप ऑनलाइन चेक कर सकते हैं कि कौन सा अस्पताल इस योजना में पंजीकृत है
इसके लिए सबसे पहले आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होता है
यहां पर आपको कई ऑप्शन मिलेंगे जिनसे आप चेक कर सकते हैं

यहां आप पिन नंबर, जिला या अस्पताल का नाम दर्ज करके सर्च कर सकते हैं
सर्च करने के बाद आपको पता चल सकता है कि संबंधित अस्पताल आयुष्मान भारत योजना में पंजीकृत है या नहीं

इसके बाद आप अपने शहर के उस अस्पताल में जाकर आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवा सकते हैं, जो इस योजना में पंजीकृत है।

pc- NBT
 



Post a Comment

0 Comments