Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Bank Holiday: नवंबर में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक, जाने से पहले देख ले एक बार कैलेंडर

इंटरनेट डेस्क। आपको भी बैंक से जुड़ा कोई काम हैं और नवंबर में महीने में इस काम को पूरा करने की सोच रहे हैं तो फिर ये खबर आपके लिए काम की है। जी हां नवंबर का महीना शुरू होने जा रहा हैं और इस महीने में कई त्योहार आने वाला है। ऐसे में आरबीआई ने छुट्टियों की घोषणा की हैं। कैलेंडर के मुताबिक नवंबर में 10 दिन बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, ये सभी छुट्टियां पूरे देश में एक साथ लागू नहीं होंगी। इसलिए बैंक जाने से पहले अपने राज्य की छुट्टियों की जानकारी जरूर चेक कर लें।

नवंबर 2026 में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

2 नवंबर - नोंगक्रेम डांस  के कारण मेघालय में बैंक बंद रहेंगे।

9 नवंबर - दिवाली, लक्ष्मी पूजा, गोवर्धन पूजा और विश्वकर्मा दिवस के मौके पर त्रिपुरा, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, सिक्किम, मणिपुर, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।

10 नवंबर - गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड और सिक्किम में दिवाली (बली प्रतिपदा), गोवर्धन पूजा, लक्ष्मी पूजा और विक्रम संवत नववर्ष के कारण बैंक बंद रहेंगे।

11 नवंबर - लक्ष्मी पूजा, निंगोल चक्कौबा, भाई दूज और चित्रगुप्त जयंती के मौके पर सिक्किम, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।

13 नवंबर - मेघालय में वांगला फेस्टिवल के कारण बैंकिंग कामकाज नहीं होगा।

16 नवंबर - बिहार और झारखंड में छठ पूजा और सूर्य षष्ठी के पहले अर्घ्य के मौके पर बैंक बंद रहेंगे।

20 नवंबर - उत्तराखंड में इगास-बग्वाल के कारण बैंक बंद रहेंगे।

23 नवंबर - मेघालय में सेंग कुट स्नेम त्योहार के चलते बैंक बंद रहेंगे।

24 नवंबर - गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा और राहस पूर्णिमा के मौके पर मिजोरम, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, जम्मू, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।

27 नवंबर - कर्नाटक में कनकदास जयंती के कारण बैंक बंद रहेंगे।

नवंबर में शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी रहेंगी

त्योहारों के अलावा नवंबर में नियमित साप्ताहिक छुट्टियां भी रहेंगी। RBI के नियमों के मुताबिक, देश के सभी बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। नवंबर में दूसरे शनिवार को 14 नवंबर और चौथे शनिवार को 28 नवंबर को बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा सभी रविवार को भी बैंकिंग सर्विस बंद रहेंगी।

pc- zee business



Post a Comment

0 Comments