इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री नुसरत भरूचा को लेकर एक बड़ी खबर आई है। खबर ये है कि इस अभिनेत्री का बाली में हुए हादसे में रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया है। वह फिलहाल बाली के अस्पताल में भर्ती हैं और डॉक्टरों की निगरानी में हैं।
खबरों के अनुसार, नुसरत की टीम की पब्लिसिस्ट संचिता त्रिवेदी ने आज इस संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि डॉक्टर आगे की जांच के बाद उनकी रीढ़ की सर्जरी करेंगे। उन्हें इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से बाली से मुंबई लाया जाएगा। इसकी तैयारी की जा रही है। मुंबई पहुंचने के बाद उनकी सर्जरी होगी। चोट और सर्जरी के कारण नुसरत को आराम करने और ठीक होने में समय लगेगा। इसी कारण वह अभी शूटिंग से दूर ही रहेंगी।
इससे पहले भी दो बार हो चुकी हैं चोटिल
आपको बता दें कि नुसरत भरूचा इससे पहले भी दो बार चोटिल हो चुकी हैं। अप्रैल 2023 में फिल्म ‘अकेली’की शूटिंग के दौरान वह हादसे का शिकार हुई थीं। वह संगमरमर के फर्श पर सिर के बल गिर गई थीं। जनवरी 2023 में फिल्म ‘छोरी 2’ की शूटिंग के दौरान उनके चेहरे पर चोट लग गई थी। इसके कारण उन्हें चेहरे और भौंह के पास टांके लगवाने पड़े थे।
नुसरत भरूचा ने शानदार अभिनय से बनाई पहचपन
नुसरत भरूचा ने शानदार अभिनय के दम पर बॉलीवुड में अपनी विशेष पहचान बना ली है। वह अभी तक कई फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुकी हैं। उनकी गिनती भी अब बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्रियों में होने लगी है।
PC: Instagram
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

0 Comments