Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

महंगे फ्लाइट टिकटों से यात्रियों को जल्द मिलेगी राहत! फाइनल हो गए हैं नियम, केन्द्र सरकार जल्द ही करेगी ऐसा...

इंटरनेट डेस्क। हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर आई है। खबर ये है कि जल्द ही इन यात्रियों को महंगे फ्लाइट टिकटों से राहत मिल सकती है।  केंद्र सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट को बताया दिया गया है कि उसने एयरलाइंस के मनमाने किराए को कंट्रोल करने के लिए नए नियमों को फाइनल कर लिया है।

केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार की ओर से  दो हफ्ते में इन नए नियमों को जारी किया जाएगा। उच्चतम न्यायालय ने केन्द्र सरकार को निर्देश दिया है कि जारी नियमों को 16 नवंबर को होने वाली अगली सुनवाई पर कोर्ट के सामने पेश किया जाए। आपको बता दें कि देश के शीर्ष कोर्ट में  में प्राइवेट एयरलाइंस की ओर से वसूले जाने वाले मनमाने किराए को लेकर दायर एक जनहित याचिका की गई थी।

इस पर  सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई की गई है। सुनवाई में सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने  सुप्रीम कोर्ट की बेंच को नए नियमों की स्थिति बताई।

PC: jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



Post a Comment

0 Comments