Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Gold-Silver Prices: आज भी गिर गई है सोने-चांदी की कीमतें, ये है ताजा भाव

इंटरनेट डेस्क। सोने-चांदी कीमतों में उतार चढ़ाव का दौर आज भी जारी रहा। अन्तरराष्ट्रीय बाजार यानी कॉमेक्स पर आज दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट देखी गई है। खबरों के अनुसार, कॉमेक्स पर खबर लिखे जाने तक आज सोने की कीमत में 0.07% तक की गिरावट आई है। अब सोने की कीमत 4153.80 डॉलर प्रति औंस पर जा चुकी है।

वहीं चांदी की कीमत में 0.43%  की गिरावट देखने को मिली है। आज कीमत 61.035 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती नजर आई। बुलियन मार्केट यानी घरेलू बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट देखने मिली है। आज बाजार खुलते ही सोने की कीमत गिरकर करीब ₹1.49 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करती नजर आई।

वहीं आज चांदी की कीमत  भी गिरकर 2.25 लाख रुपए प्रति किग्रा आसपास ट्रेड करती नजर आई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर भी दिसंबर डिलीवरी वाले सोने की कीमत 176 रुपए तक गिर गई। इसकी कीमत ₹1,49,300  प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करती नजर आई। चांदी  500 रुपए तक गिरी और कीमत ₹2,25,700 प्रति किग्रा  पर जा चुकी है।

PC:  livemint,  aajtak, goldmarket.fr
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



Post a Comment

0 Comments