इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की न्यू जीवन धारा-II पॉलिसी के बारे में जानकारी देने जा रहे है, जिसके माध्यम से आप जीवनभर पेंशन पा सकते हैं।
पॉलिसी की विशेष बात ये है कि इसमें प्रीमियम जमा करने के लिए अलग-अलग ऑप्शन दिए जाएंगे। अपनी आर्थिक स्थिति के हिसाब से लोग नियमित प्रीमियम पेमेंट या एकमुश्त प्रीमियम का ऑप्शन का चुनाव कर सकते हैं। एलआईसी की ओर से पॉलिसी में प्रवेश की न्यूनतम उम्र 18 साल रखी है। अधिकतम प्रवेश उम्र चुने गए पेंशन विकल्प और स्थगन अवधि के आधार पर 65 या 70 साल हो सकती है।
वहीं पेंशन शुरू होने की न्यूनतम उम्र 30 साल तय की गई है। भारतीय जीवन बीमा निगम इस पॉलिसी में चुनी गई स्थगन अवधि पूरी होने के बाद पॉलिसी के नियमों के अनुसार, पॉलिसीधारक को जीवनभर एन्युटी यानी पेंशन दी जाती है। इससे रिटायरमेंट के बाद नियमित आमदनी का सहारा मिल सकता है।
PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

0 Comments