Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Petrol-Diesel Prices: देश के महानगरों में आज सुबह इतनी तय कर दी हैं दोनों ईंधनों की कीमतें

इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट कर दिया है। आज भी देश के बड़े शहरों में दोनों ईंधनों की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है। सरकारी तेल कंपनियों ने दोनों ईंधनों की कीमतों को स्थिर ही रखा है। यानी लोगों को अभी महंगाई का सामना करना पड़ेगा।

गुलाबी नगर जयपुर में आज पेट्रोल ₹112.66 जबकि डीजल ₹97.78 प्रति लीटर  की कीमत पर ही मिलेगा। नई दिल्ली में पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर बिक  रहा है। मायानगर  मुंबई में आज भी पेट्रोल ₹111.18 और डीजल ₹97.83 प्रति लीटर और कोलकाता में पेट्रोल ₹113.47 जबकि डीजल ₹99.82 प्रति लीटर ही बना हुआ है। वहीं चेन्नई में  पेट्रोल  की कीमत ₹107.77 और डीजल की कीमत ₹99.55 प्रति लीटर बनी हुई है।  सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रोजाना सुबह दोनों ईंधनों की कीमतों को अपडेट किया जाता है। लोगों को कीमतें कम होने का इंतजार है। 

PC: zeenews.india
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



Post a Comment

0 Comments