Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Petrol-Diesel Prices: अक्टूबर माह के पहले दिन क्या कम हो गई है पेट्रोल-डीजली की कीमतें?

इंटरनेट डेस्क। अक्टूबर माह के पहले दिन भी पेट्रोल-डीजल उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिली है।  सरकारी तेल कंपनियों ने आज भी दोनों ईंधनों की कीमतों में बदलाव नहीं किया है। तेल कंपनियों की ओर से देश में लागू डायनेमिक फ्यूल प्राइसिंग सिस्टम के तहत रोजाना दोनों ईंधनों की कीमतों की रोजाना समीक्षा की जाती है।

आज सुबह भी कीमतों में बदलाव नहीं किया गया है। राजधानी जयपुर में आज भी एक लीटर पेट्रोल के लिए 112.66 और एक लीटर डीजल के लिए 97.78 रुपए खर्च करने होंगे। नई दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के लिए 102.12 रुपए और डीजल के लिए 95.20 रुपए खर्च करने होंगे। मुंबई में पेट्रोल 111.18, डीजल 97.83, कोलकाता में पेट्रोल 113.47,डीजल 99.82 और चेन्नई में पेट्रोल 107.77 तथा डीजल 99.55 रुपए प्रति लीटर है।

आपको बात दें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर-रुपए की विनिमय दर में आए बदलावों के आधार पर दोनों ईंधनों की  कीमतों को तय किया जाता है। 

PC: outlookbusiness
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



Post a Comment

0 Comments