इंटरनेट डेस्क। दिवाली का त्योहार नजदीक है और देशभर के किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं। किसानों को उम्मीद है कि त्योहार से पहले उनके बैंक खातों में 2000 रुपये की राशि आ सकती है, जिससे खेती-किसानी से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी। हालांकि, पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर सरकार ने अभी तक आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है।
कितनी राशि मिलती हैं
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को हर साल 6000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि तीन किस्तों में डायरेक्ट बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाती है। यानी प्रत्येक किस्त में किसान को 2000 रुपये मिलते हैं। आमतौर पर दो किस्तों के बीच करीब चार महीने का अंतर रहता है। इसी आधार पर किसान 24वीं किस्त की तारीख को लेकर अनुमान लगा रहे हैं।
किन किसानों को नहीं मिलेगा फायदा?
इस योजना का लाभ सभी लोगों को नहीं मिलता। आयकर का भुगतान करने वाले किसान इसके दायरे से बाहर हैं। इसी तरह, केंद्र या राज्य सरकार के कई सेवारत और सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारी भी पात्र नहीं होते। इसके अलावा, निर्धारित शर्तों के तहत डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, चार्टर्ड अकाउंटेंट और आर्किटेक्ट जैसे पेशेवर भी योजना का लाभ नहीं ले सकते।
pc- parbhat khabar

0 Comments