Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Tiger Shroff पर हमले को लेकर हुआ चौंकाने वाला खुलासा

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के स्टार अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हाल ही में हुए हमले को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। खबरों के अनुसार, तीनों शूटरों को हथियार अनिल पंडित के कहने पर ही दिए गए थे। चौंकाने वाला बात ये कि तीनों शूटरों ने कभी भी अनिल पंडित को देखा नहीं है, इनकी बात केवल जंगी ऐप पर होती थी। इनको मुंबई में रोजाना पांच से दस हजार रुपए का ऑनलाइन भुगतान होता था।

ट्रेकिंग से बचने के लिए वे स्थानीय दुकानदार या किसी व्यक्ति का क्यूआर कोड अनिल पंडित को भेजकर पैसे डलवाते थे। इसी कैश से इनका पूरा खर्चा चल रहा था। खुलासा हुआ कि रेहान और फूल सिंह अमृतसर में भी व्यापारी पर हमला कर चुके थे। पकड़े जाने के डर से आरोपी बात कर के सिम कार्ड भी तुरंत तोड़ कर फेंक देते थे। वहीं उन्हें हथियार इंदौर और मुंबई से मिले थे। मामले में पुलिस ने जांच को तेज कर दिया है। पुलिस ने सोनीपत निवासी रेहान के दोस्त समीर से भी पूछताछ शुरू की। अवैध हथियार के मामले में समीर, रेहान के साथ जेल में बंद था। 

आरोपियों को सड़क मार्ग से ले जाया जाएगा मुंबई
खबरों के अनुसार, कोटा के रेलवे कॉलोनी पुलिस स्टेशन से तीनों आरोपियों को आज सड़क मार्ग से मुंबई ले जाने की उम्मीद है। इसी कारण रेलवे कॉलोनी पुलिस स्टेशन में ड्यूटी दे रहे स्टाफ को सुरक्षा के लिहाज से 4 घंटे में ही बदला जा चुका है। पुलिस का वज्र वाहन भी थाने में मौजूद है। इससे पहले यहां पर मुंबई पुलिस ने रात को आरोपियों से तीन राउंड पूछताछ की है। पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं। 

PC: aajtak



Post a Comment

0 Comments