इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख का आज जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 2 नवंबर 1965 को नई दिल्ली में हुआ था। आज 61 साल के हो चुके शाहरुख खान ने छोटे पर्दे से बॉलीवुड में अपनी बादशाहत साबित की है। उन्होंने शानदार अभिनय के दम पर फिल्मी दुनिया में विशेष पहचान बनाई है। उन्होंने अपनी एक्टिंग से देश ही नहीं विदेशों में भी बड़ी फैन फॉलोइंग बनाई है।
जन्मदिन के मौके पर आज हम आपको शाहरुख खान की कुल संपत्ति के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। खबरों के अनुसार, एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 में शाहरुख खान को अरबपतियों की सूची में एंट्री दी गई थी और उस समय उनकी कुल संपत्ति 12,490 करोड़ रुपए आंकी गई थी। हालांकि इसके बाद उनकी संपत्ति में गिरावट देखने को मिली। इसके बावजूद भी उनकी नेटवर्थ करीब 10,000 करोड़ रुपए बताई गई थी।
शाहरुख खान की नेटवर्थ में एक बड़ा हिस्सा फिल्म, ब्रांड एंडोर्समेंट, प्रोडक्शन हाउस और आईपीएल से होने वाली कमाई शामिल है। उनका घर देश के महंगे घरों में शामिल है। मुंबई के बांद्रा में उनका आलीशान महलनुमान घर मन्नत है। शहर के पॉश इलाक में स्थित इस बंगले की कीमत 300 करोड़ बताई जाती है। इसमें सभी लग्जरी सुविधाएं मिल जाएंगी।
कार कलेक्शन में एक से बढ़कर एक महंगी कारें शामिल
शाहरुख लग्जरी लाइफ जीना पसंद करते हैं। उनके कार कलेक्शन में एक से बढ़कर एक महंगी कारें शामिल हैं। वह अमेरिकी एसयूवी 'कैडिलैक एस्केलेड' के मालिक हैं। वहीं रॉल्स रॉयस कलिनन ब्लैक बैज जैसी महंगी कारें भी उनके पास मौजूद हैं। वह बॉलीवुड को बहुत से सुपरहिट फिल्में दे चुके हेँ।
PC: ndtv

0 Comments