
इंटरनेट डेस्क। पंजाब में चल रहे कांग्रेस पार्टी में आंतरिक मतभेंदों के बीच पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नवजोत सिंह सिद्धू आज शुक्रवार को एक बार फिर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष और यूपीए चीफ सोनिया गांधी से दिल्ली स्थिति उनके आवास पर मुलाकात करेंगे। इससे पहले 6 जुलाई को सिद्धू ने सोनिया गांधी से मीटिंग की थी जिसमें प्रियंका गांधी भी मौजूद थीं। आज होने वाली इस बैठक में उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत भी मौजूद रहेंगे।
Congress leader Navjot Singh Sidhu to come to Delhi today. He will meet the party's interim president Sonia Gandhi at her residence. Party's general secretary in-charge of Punjab, Harish Rawat will also meet her along with Sidhu.
— ANI (@ANI) July 16, 2021
(File photos) pic.twitter.com/7VUggoHQCI
एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, 10 दिन बाद ही हो रही इस दूसरी मुलाकात के कई सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं। माना ये भी जा रहा है किनवजोत सिंह सिद्धू को बड़ी जिम्मेदारी मिलने वाली है। हालांकि पंजाब में चल रही तकरार को लेकर नवजोत सिंह सिद्धू और सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच मुलाकात के बाद इन अटकलों पर पूरी तरह विराम लग चुका है।
अब माना जा रहा है कि सिद्धू को आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी कोई नया पद दे सकती है। दरअसल 2022 में पंजाब में विस चुनाव होंगे। यहां कांग्रेस की सरकार है ऐसे में कांग्रेस अपने इस किले को बचाना चाहेगी।

0 Comments