
इंटरनेट डेस्क।महाराष्ट्र की राजधानी मुबंई में आज शुक्रवार सुबह से ही तेज बारिश का नजारा देखने को मिल रहा है। महानगर के कई इलाकों में भारी बारिश के कारण जलजमाव जैसे स्थिति बन गई है। कई इलाकों में पानी भर जाने के कारण जाम की स्थिति देखी गई है। वहीं मौसम विभाग ने मुंबई में अगले 24 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मुंबई में लोकल ट्रेन के रेलवे ट्रेक में पानी भर जाने के कारण सभी लोकल ट्रेन करीब 25 से 30 मिनट की देरी से चल रही हैं।
#WATCH | Maharashtra: Heavy rain lashes parts of Mumbai; visuals from Eastern Express Highway
— ANI (@ANI) July 16, 2021
Regional Meteorological Centre, Mumbai has predicted "light to moderate rain in city & suburbs with possibility of heavy rainfall at isolated places" for the next 24 hours pic.twitter.com/g6Cr6mlNJr
एएनआई न्यूज एजेंसी के अऩुसार, मुंबई के वड़ाला, गांधी मार्केट, ईस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे सहित कई इलाके पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। ईस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे पर भारी बारिश के चलते अंधेरा सा छा गया है। वाहनों की गति 20 किमी. प्रति घंटे कर दी गई है। वाहन रेंग रेंगकर आगे बढ़ रहे हैं।
#WATCH | Maharashtra: Parts of Mumbai face waterlogging, following heavy rainfall this morning. Visuals from Wadala
— ANI (@ANI) July 16, 2021
Regional Meteorological Centre, Mumbai predicts "light to moderate rain in city & suburbs with possibility of heavy rainfall at isolated places" for next 24 hours. pic.twitter.com/wPgOZUukms
वहीं महाराष्ट्र मौसम विभाग ने वेदर बुलेटिन जारी करते हुए कहा कि मुंबई शहर, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी सहित कई जिलों में अगले 24 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

0 Comments