
इंटरनेट डेस्क। जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के सफाए के लिए हर दिन एनकाउंटर जारी है। कश्मीर घाटी में लगातार बढ़ रही आतंकी गतिविधियों के बीच सुरक्षाबल लगातार एनकाउंटर में आतंकियों को ढेर कर रहे हैं। आज शुक्रवार सुबह सुरक्षाबलों ने श्रीनगर के दनमार इलाके में अलमदार कॉलोनी में हुई आतंकियों से मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराया है। आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया है कि मारे गए दोनों आतंकियों की पहचान लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों के रूप में की गई है।
Two unidentified terrorists were killed during an encounter between security personnel and terrorists at Alamdar Colony, Danmar area of Srinagar. Search underway. Details awaited: Jammu & Kashmir Police
— ANI (@ANI) July 16, 2021
(Visuals deferred by unspecified time) pic.twitter.com/naE2pEo96u
एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जॉइंट आपरेशन में आतंकियों के खिलाफ एक्शन लिया गया है। सुरक्षाबलों को श्रीनगर के अलमदार कॉलोनी में दो आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी जिसके बाद आतंकियों के सफाए के लिए आपरेशन को अंजाम दिया गया है।

गौरतलब है कि कश्मीर घाटी में पिछले एक महीने से लगातार आतंकी गतिविधियां बढ़ गई है। हर दूसरे दिन सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच एनकाउंटर की खबरें आ रही हैं।

0 Comments