
इंटरनेट डेस्क।देश के कई राज्यों में कोरोना संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ रहा है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हर राज्य में कोरोना संक्रमण के बाद की स्थितियों का जायजा ले रहे हैं। आज शुक्रवार कोपीएम मोदी 6 और राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये वर्चुअलीवार्ता कर राज्य की स्थिति के बारे में जानेंगे।तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, ओडिशा, महाराष्ट्र और केरल इन राज्यों में शामिल हैं। प्रधानमंत्री मोदी आज सुबह 11 बजे इन राज्यों के सीएम से चर्चा करेंगे।
PM Narendra Modi will interact with Chief Ministers of Tamil Nadu, Andhra Pradesh, Karnataka, Odisha, Maharashtra, Kerala via VC on 16th July, 11 am to discuss the #COVID19 related situation in these states. pic.twitter.com/XXxxACErl3
— ANI (@ANI) July 13, 2021
एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार,पीएम नरेन्द्र मोदी आज 16 जुलाई शुक्रवार को तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, ओडिशा और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बातचीत कर राज्य में कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति को जानेंगे। दरअसल केरल, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में कोरोना संक्रमण फिर से तेजी से फैल रहा है।

गौरतलब है कि केरल में जहां प्रतिदिन कोरोना मामले 15 हजार से ऊपर निकल गए हैं वहीं तमिलनाडु और महाराष्ट्र में भी स्थिति गंभीर बनी हुई है। यहां भी लगातार संक्रमण बढ़ रहा है। महाराष्ट्र में बीते 24 में 8 हजार से अधिक मामले मिले वहीं 170 लोगों की मौत हो गई है।

0 Comments