Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Breaking Late Night News : मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के गंजबासौदा में गुरुवार रात बड़ा हादसा, पानी भरते समय कुएं में गिरा बच्चा, अंधेरे में बचाने पहुंचे 15 लोग और कुएं में गिरे, बचाव ऑपरेशन जारी

इंटरनेट डेस्क। मध्यप्रदेश से आज गुरुवार रात एक बड़ा हादसा सामने आया है।मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के गंजबासौदा में एक कुएं में कम से कम 15 लोगों के गिर जाने की खबर सामने आई है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें बचाव आपरेशन चलाकर कुएं से लोगों को निकालने का काम कर रही हैं। कुएं के आसपास बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा है।

Madhya Pradesh: At least 15 people fall into a well in Ganjbasoda area in Vidisha

"Teams of NDRF & SDRF have left for the incident site from Bhopal. District collector & SP are on the spot. I've directed guardian minister Vishwas Sarang to reach there," says CM SS Chouhan pic.twitter.com/py2luXsvxN

— ANI (@ANI) July 15, 2021

घटना के सामने आने के बाद राज्य के सीएमशिवराज चौहान ने कहा कि एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें भोपाल से घटना स्थल के लिए भेज दी गई हैं। जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक भीमौके पर मौजूद हैं। वहीं राज्य केमंत्री विश्वास सारंग भी घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं।

बताया जा रहा है कि आज गुरूवार की रात को पानी भरने के लिए कुएं पर पहुंचा एक बच्चा कुएं में गिर गया था जिसके बादग्रामीणों को जब इसकी सूचना मिली तो कई लोग उसे निकालने के लिए कुएं के पास जा पहुंचे इस दौरान हड़बड़ी में रात के अंधेरे में 15 लोग कुएं में गिर गए।



Post a Comment

0 Comments