Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

8th Pay Commission को लेकर अब सामने आया है नया अपडेट, लागू हो सकता है ये फॉर्मूला

इंटरनेट डेस्क। कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग के लागू होने का इंतजार है। इसके लागू होने पहले इससे जुड़ी एक बड़ी खबर आई है। अब इसके फिटमेंट फैक्टर को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। खबरों के अनुसार, अब पेंशनर्स ने इसके लिए नया 'हाइब्रिड फॉर्मूला' सुझाया है, जिससे सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव संभव है।

कर्मचारियों और पेंशनर्स संगठनों की ओर से फिटमेंट फैक्टर को लेकर दबाव बढ़ा रहे हैं। आपको बता दें कि फिटमेंट फैक्टर के आधार पर ही पेंशन व भत्तों में बढ़ोतरी तय होती है। ये वही गुणक यानी मल्टीप्लायर होता है, जिससे पुरानी बेसिक सैलरी को नई सैलरी में बदला जाता है।

सबसे पहले एफएनपीओ ने फिटमेंट फैक्टर 3.0 रखने की मांग की थी। वहीं 2025 की एक रिपोर्ट में इसका दायरा 1.82 से 2.46 के बीच रहने की संभावना व्यक्त हुई थी। संगठनों का मानना है कि फिटमेंट फैक्टर ऐसा होना चाहिए जो महंगाई और बदलती आर्थिक स्थितियों के कारण कर्मचारियों और खासकर पेंशनर्स की वास्तविक आय में आई गिरावट की भरपाई कर सके।

PC:english.punjabkesari
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें



Post a Comment

0 Comments