Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Petrol-Diesel Prices: राजस्थान के इन जिलों में सस्ता हो गया है पेट्रोल, ये है ताजा रेट

इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट कर दिया गया है। आज भी कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं है। यानी आज भी उपभोक्ताओं को सरकारी तेल कंपनियों ने राहत नहीं दी है।

देश के बहुत से शहरों में लोगों को लम्बे समय से एक लीटर पेट्रोल के लिए सौ रुपए से अधिक खर्च करने पड़ रहे हैं। राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज एक लीटर पेट्रोल 104.72 रुपए में मिलेगा। वहीं एक लीटर डीजल 90.21 रुपए प्रति लीटर है।

खबरों के अनुसार, राजस्थान के कई जिलों में आज पेट्रोल के दाम में गिरावट आई है। आज कोटा में ₹104.27 (-0.67), सीकर में ₹104.91 (-0.87), भीलवाड़ा में ₹105.09 (-0.51) और राजसमंद में ₹104.94 (-0.44) में पेट्रोल की कीमत में मामूली गिरावट आई है। देश के महानगरों में भी आज भी कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट किया जाता है।

PC:patrika
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें



Post a Comment

0 Comments