
इंटरनेट डेस्क। इजराइल-अमेरिका और ईरान की जंग से बढ़े तनाव के बीच आज रुपए में एक बार फिर से गिरावट आई है। खबरों के अनुसार, आज रुपया डॉलर के मुकाबले इतिहास के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। ये 94.28 रुपए प्रति डॉलर के पार पहुंच गया है।
युद्ध और लंबा खींचने की आशंका से अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ब्रेंट क्रूड की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार होने के कारण ऐसा हुआ है। भारत द्वारा अपनी जरूरत का लगभग 88 परसेंट तेल आयात किया जाता है। ऐसे में डॉलर की मांग एकाएक बढ़ जाने से ऐसा हुआ है।
खबरों के अनुसार, इजराइल-अमेरिका और ईरान की जंग के बीच निवेशक भारतीय शेयर बाजार जैसे जोखिम भरे निवेश से पैसा निकालकर अमेरिकी डॉलर में लगा रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये जंग शुरू होने के बाद से विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार से लगभग 5 अरब डॉलर से 8 अरब डॉलर की बिकवाली की है।
PC:malayalam.indiatoday

0 Comments