Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Government Scheme: सरकार 1 अप्रैल से इन्हें देगी 1450 प्रतिमाह पेंशन, हो गया है ऐलान

जयपुर। भजनलाल सरकार द्वारा आगामी 1 अप्रैल से दिव्यांगो को 1450 प्रतिमाह पेंशन दी जाएगी। इस बात का ऐलान टोंक जिले के उनियारा के राजकीय सरदार उच्च माध्यमिक विद्यालय में दिव्यांगजनों के लिए स्कूटी वितरण कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने किया है। उन्होंने कहा कि आगामी 1 अप्रैल से राज्य सरकार की ओर से दिव्यांगो को 1450 प्रतिमाह पेंशन दी जाएगी। साथ ही सौ प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता होने पर 1 हजार रुपए की अतिरिक्त राशि मिलेगी। गहलोत ने कहा कि एक ही परिवार के दो सदस्य दिव्यांग होने पर विभाग की ओर से आस्था कार्ड बनाया जाता है। इससे उन्हें बीपीएल कैटेगरी की सुविधाए मिलनी लग जाती है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार दिव्यांग भाई-बहनों को 20 हजार तक के कृत्रिम अंग उपलब्ध करवा रही है। इसके लिए पूरे राज्य में कैम्प आयोजित कर जरुरतमंद व्यक्तियों को चिन्हित कर लाभ दिया जा रहा है।

कार्यक्रम में गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2016 में दिव्यांगता के श्रेणी में आने वाली बीमारियों की 7 कैटेगरी को बढ़ाकर 21 कर दिया था। इससे अधिकाधिक दिव्यांग भाई-बहनों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

भारत सरकार के स्वावलम्बन पोर्टल पर ऑनलाईन आवेदन करने पर बनता यूडीआईडी कार्ड

गहलोत ने कहा कि सरकार के विधायक कोष से स्थानीय विधायक राजेन्द्र गुर्जर द्वारा आप सभी को 1 करोड़ से अधिक राशि की 88 स्कूटियों का वितरण किया जा रहा है। इससे पता चलता है कि आपके विधायक आमजन की व्यक्तिगत समस्याओं को लेकर बेहद संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता होने पर यूडीआईडी कार्ड भारत सरकार के स्वावलम्बन पोर्टल पर ऑनलाईन आवेदन करने पर बनता है।

PC:freepik
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें



Post a Comment

0 Comments