
इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के जानेमाने चरित्र अभिनेता परेश रावल का अब फिल्म ;द ताज स्टोरीमें अभिनय का जलवा देखने को मिलेगा, जो ओटीटी प्लेटफार्म लायंसगेट प्ले पर 13 मार्च से स्ट्रीम होगी। तुषार अमरीश गोयल द्वारा निर्देशित इस फिल्म में परेश रावल के अलावा जाकिर हुसैन, अमृता खानविलकर, नमित दास और स्नेहा वाघ का भी अभिनय देखने को मिलेगा।
इस फिल्म में परेश रावल, विष्णु दास का किरदार निभाते नजर आएंगे। उन्होंने बताया कि फिल्म में वह पारंपरिक रूप में हीरो नहीं है, बल्कि एक ऐसा आदमी है, जो ताजमहल की उस कहानी पर सवाल खड़ा करता है, जो वह सालों से पयर्टको को सुनाता आया है।
दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। परेश रावल का इस फिल्म् में भी शानदार अभिनय देखने को मिलने की उम्मीद है। उनकी बॉलीवुड के स्टार अभिनेताओं में गिनती होती है। वह अभी तक कई सुपरहिट फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुके हैं।
PC:aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

0 Comments