Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Gold-Silver Price: चांदी की कीमत में आई भारी गिरावट, सोने के भी गिर गए हैं दाम

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते युद्ध के तनाव के कारण अभी पूरी दुनिया के बाजारों में हलचल मची हुई है। इसका प्रभाव भारतीय सर्राफा बाजार में भी देखने को मिल रहा है।

सोने और चांदी के खरीदारों के लिए आज राहत भरी खबर आई है। खबर ये हैं कि आज दोपहर में चांदी की कीमत में भारी गिरावट देखने को मिली है। खबरों के अनुसार, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सुबह जो चांदी 2,70,484 रुपए के रिकॉर्ड स्तर पर ट्रेड कर रही थी, उसमें दोपहर तक करीब 8,484 रुपए की गिरावट आई है।

इससे इससे चांदी की कीमत 2,62,000.00 पर आ गई है। सोने के दामों में भी आज गिरावट आई है। सुबह जो सोना ₹1,62,598 पर पहुंच गया था, वह दोपहर 12 बजे के बाद 1,61,350.00 के स्तर पर आ गया है। इस प्रकार से सोने में करीब 1,248 रुपए की गिरावट आई है। आपको बता दें कि सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर जारी है।

PC:zeebiz
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें



Post a Comment

0 Comments