Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

LPG: अब इनके बिना नहीं होगी गैस सिलेंडर की डिलीवरी, दे दिए गए हैं ये निर्देश

जयपुर। राजस्थान में अब ओटीपी और डायरी में एंट्री किए बिना गैस सिलेंडर की डिलीवरी नहीं की जाएगी। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने गुरुवार को सचिवालय में प्रदेश में घरेलू गैस आपूर्ति पर विभागीय अधिकारियों एवं गैस कंपनियों के प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण बैठक में इस प्रकार के निर्देश दिए हैं। गोदारा ने कहा कि प्रदेश में संचालित लगभग 1300 गैस एजेंसियों के माध्यम से घरेलू उपभोक्ताओं को निरंतर रसोई गैस आपूर्ति हो रही है। बिना ओटीपी और डायरी में एंट्री किए गैस सिलेंडर के डाइवर्जन की घटनाएं कुछ एजेंसियों में सामने आई है। इस प्रकार के घटनाक्रमों से असल उपभोक्ताओं को आपूर्ति प्रभावित होती है।

मंत्री सुमित गोदारा ने गैस कंपनियों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अब ओटीपी और डायरी में एंट्री किए बिना गैस सिलेंडर की डिलीवरी नहीं की जाएगी ताकि फर्जी बुकिंग से होने वाले डाइवर्जन की पूर्णतया रोकथाम हो सके तथा उपभोक्ताओं को अधिकतम राहत मिले। उन्होंने गैस कंपनियों के प्रतिनिधियों को ओटीपी एवं डायरी में एंट्री की अनिवार्यता के संबंध में सभी गैस एजेंसियों में पोस्टर-बैनर के माध्यम से अधिक से अधिक जागरूकता फैलाने हेतु निर्देशित किया।

इनके विरुद्ध हो रही है कार्रवाई
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की राज्य स्तरीय एवं जिला स्तरीय निगरानी समितियों द्वारा लगातार कालाबाजारी, डाइवर्जन एवं अवैध भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। गैस कंपनियों के फील्ड ऑफिसर भी लगातार गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण कर किसी भी प्रकार के डाइवर्जन की प्रभावी रोकथाम सुनिश्चित करें। उन्होंने गैस कंपनियों के फील्ड ऑफिसर्स को दैनिक रूप से एक गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण करने तथा जिओटैगिंग के साथ में निरीक्षण का विवरण विभाग को प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने गैस कंपनियों को दूरदराज के क्षेत्र में स्थित गैस एजेंसियों का प्राथमिकता से प्रभावी निरीक्षण कर डाइवर्जन की पूर्ण रोकथाम हेतु दिशा निर्देश दिए।

PC:patrika
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें



Post a Comment

0 Comments