
इंटरनेट डेस्क। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में उतार-चढ़ाव के बावजूद राजस्थान में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं आया है।
प्रदेश की राजधानी जयपुर में आज पेट्रोल की कीमत 105.40 और डीजल की कीमत 90.82 रुपए प्रति लीटर तय की गई है। वहीं जोधपुर में आज पेट्रोल 104.97 और डीजल 90.45 रुपए प्रति लीटर कीमत पर बिक रहा है। अजमेर में पेट्रोल 104.32, डीजल 89.85, उदयपुर में पेट्रोल106.21, डीजल 91.73, बीकानेर में पेट्रोल 106.20 और डीजल 91.72 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। देश के बड़े शहरों में आज दोनों ही ईंधनों की कीमतों में बड़ा इजाफा नहीं हुआ है।
आपको बता दें कि सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रोजाना सुबह छह बजे दोनों ही ईंधनों की कीमतों को अपडेट किया जाता है। कीमतों में बड़ी गिरावट नहीं आने से लोगों को लम्बे समय से महंगाई का सामना करना पड़ रहा है।
PC:money9live
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

0 Comments