Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Petrol-Diesel Price: कच्‍चे तेल के भाव में आई गिरावट, आज ये हैं दोनों ईंधनों की कीमतें

इंटरनेट डेस्क। ग्‍लोबल मार्केट में कच्‍चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। क्रूड का भाव एक बार फिर 90 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया। हालांकि इसके बावजूद देश के प्रमुख शहरों की पेट्रोल-डीजल कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है। तेल कंपनियों ने दिल्‍ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में कोई बदलाव नहीं किया है।

सरकारी तेल कंपनियों ने बुधवार के लिए भी दोनों ईंधनों की कीमतों को अपडेट कर दिया गया है। जयपुर में आज एक लीटर पेट्रोल 104.72 रुपए में मिलेगा। वहीं यहां पर एक लीटर डीजल के लिए 90.21 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं नई दिल्ली में पेट्रोल 94.72, डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 104.21, डीजल 92.15, कोलकाता में पेट्रोल 103.94, डीजल 90.76 और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 और डीजल 92.34 रुपए प्रति लीटर है।

आपको बता दें कि देश में लम्बे समय से दोनों ईंधनों की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है। मई 2022 के बाद केंद्र और कई राज्यों सरकारों की ओर से टैक्स में कटौती की गई। इसेक बाद से ही दोनों ईंधनों कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। कीमतों को रोजाना अपडेट किया जाता है।

PC:thehansindia
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें



Post a Comment

0 Comments