Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Petrol-Diesel Prices: सुबह-सुबह अपडेट हो गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें, जानें आपके शहर में क्या है ताजा रेट

इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने गुरुवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को जारी कर दिया है। हालांकि आज भी दोनों ही ईंधनों की कीमतों में बदलाव नहीं किया गया है। लोगों को आज भी पुरानी कीमतों पर ही ये दोनों ईंधन खरीदने होंगे। राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज पेट्रोल 104.72 और डीजल 90.21 रुपए प्रति लीटर ही है। देश में महानगरों क्रमश: नई दिल्ली में पेट्रोल 94.72, डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 104.21, डीजल 92.15, कोलकाता में पेट्रोल 103.94, डीजल 90.76 और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 तथा डीजल 92.34 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर ही मिल रहा है।

देश के प्रमुख शहरों में इतनी है दोनों ईंधनों की कीमतें

लखनऊ: पेट्रोल ₹94.69, डीजल ₹87.80

पुणे: पेट्रोल ₹104.04, डीजल ₹90.57

चंडीगढ़: पेट्रोल ₹94.30, डीजल ₹82.45

इंदौर: पेट्रोल ₹106.48, डीजल ₹91.88

अहमदाबाद: पेट्रोल ₹94.49, डीजल ₹90.17

बेंगलुरु: पेट्रोल ₹102.92, डीजल ₹89.02

हैदराबाद: पेट्रोल ₹107.46, डीजल ₹95.70

पटना: पेट्रोल ₹105.58, डीजल ₹93.80

सूरत: पेट्रोल ₹95.00, डीजल ₹89.00

नासिक: पेट्रोल ₹95.50, डीजल ₹89.50

लम्बे समय से नहीं हुआ है दोनों ईंधनों की कीमतों में बदलाव

आपको बता दें कि सरकारी तेल कंपनियों द्वारा प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट किया जाता है। हालांकि देश में मई 2022 के बाद से कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। महंगी कीमतों के कारण लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को कीमतें कम होने का लम्बे समय से होने का इंतजार है। दोनों ईंधनों की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर-रुपए की विनिमय दर में आए बदलावों पर आधारित होती हैं।

PC: prabhatkhabar



Post a Comment

0 Comments