
इंटरनेट डेस्क। हर माह की पहली तारीख को कुछ न कुछ वित्तीय बदलाव होते रहते हैं। इन बदलाओें का प्रभाव लोगों की जेब पर भी पड़ता है। जल्द ही अप्रैल माह शुरू होने वाला है। इस महीने की पहली तारीख से तीन बैंकों के नियम बदलने वाले हैं। ये बैंक एचडीएफसी बैंक पंजाब नेशनल बैंकऔर बंधन बैंक में है। खबरों के अनुसार, इन तीनों बैंकों के एटीएम से जुड़े नियम बदलने वाले हैं।
एचडीएफसी बैंक
खबरों के अनुसार, 1 अप्रैल, 2026 से एचडीएफसी बैंक में फ्री एटीएम निकासी में अब UPI Withdrawl को भी काउंट की जाएगी। अब तक इनकी गणना अलग से होती थी। एचडीएफसी बैंक के जो ग्राहक एटीएम पर यूपीआई का उपयोग करते हैं, अब उनकी एटीएम के जरिए मुफ्त लेनदेन लिमिट घट सकती है। वहीं विद्ड्रॉल पर प्रति ट्रांजैक्शन 23 रुपए का शुल्क देना पड़ सकता है। अभी तक इस बैंक की ओर से एटीएम से महीने में 5 फ्री निकासी की सुविधा दी जा रही है।
पंजाब नेशनल बैंक
वहीं पंजाब नेशनल बैंक की ओर से अपने कुछ डेबिट कार्डों के लिए प्रतिदिन ट्रांजैक्शन की लिमिट में बदलाव की घोषणा की है। इस बैंक के ग्राहक अपने डेबिड कार्ड की कैटेगरी के आधार पर प्रतिदिन 50 हजार से 75 हजार रुपए तक निकाल सकेंगे।
बंंधन बैंक
अप्रैल महीने की पहली तारीख से बंंधन बैंक भी अपने डेबिट कार्ड धारकों के लिए एटीएम लेनदेन के नियम में बदलाव करने जा रहा है। इसके तहत महानगरों में बंधन बैंक एटीएम यूजर्स को महीने में 3 फ्री ट्रांजैक्शन मिल सकेंगे। अन्य में ये सीमा 5 ट्रांजैक्शन की तय हो जाएगी। लिमिट क्रॉस पर हर फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन पर 23 रुपए का शुल्क ग्राहक को देना होगा। वहीं खाते में अपर्याप्त रकम होने और एटीएम लेनदेन फेल होने पर 25 रुपए की पेनल्टी लागू होगी।
PC:prabhatkhabar
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From aajtak

0 Comments