Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Petrol-Diesel Prices: राजस्थान के प्रमुख शहरों में आज सुबह इतनी तय हुई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर में शनिवार को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। जयपुर में आज भी पेट्रोल की कीमत ₹104.72 प्रति लीटर ही है। वहीं डीजल की कीमत भी ₹90.21 प्रति लीटर पर स्थिर बनी हुई है।

राजस्थान के अन्य शहरों में भी कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। अजमेर में पेट्रोल की कीमत में 0.05 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। इससे यहां पर इसकी कीमत 104.71 रुपए प्रति लीटर हो गई है। अलवर में पेट्रोल ₹105.70 प्रति लीटर पहुंच गया है, जो 0.30 रुपये की बढ़त दर्शाता है। वहीं अनूपगढ़ में आज पेट्रोल 106.21, बालोतरा 105.41 रुपए प्रति लीटर पर कीमत पर बिक रहा है।

बांसवाड़ा में 0.07 रुपए प्रति लीटर की गिरावट आई है। यहां पर पेट्रोल ₹106.14 कीमत पर बिक रहा है। वहीं बारां में ₹104.39 के साथ 0.61 रुपए की गिरावट आई है। आपको बता दें कि राजस्थान में लम्बे समय से दोनों ईंधनों की कीमतों में बड़ा इजाफा नहीं हुआ है।

PC:tv9hindi

अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें



Post a Comment

0 Comments