Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Petrol-Diesel Prices: जयपुर में आज एक लीटर पेट्रोल के लिए खर्च करने होंगे इतने रुपए

इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट कर दिया गया है। आज भी कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है। जयपुर में आज भी एक लीटर पेट्रोल की कीमत सौ रुपए से अधिक ही है। जयपुर में आज पेट्रोल की कीमत 104.72 है। वहीं एक लीटर डीजल के लिए आज 90.21 रुपए खर्च करने होंगे।

वहीं प्रदेश के प्रमुख शहरों की कीमतों में भी आज बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। खबरों के अनुसार, आज अजमेर में पेट्रोल ₹104.66 और डीजल ₹90.15 है। अलवर में पेट्रोल ₹105.40 और डीजल ₹90.80, चित्तौड़गढ़ में पेट्रोल ₹104.56 और डीजल ₹90.07 है। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से प्रतिदिन सुबह 6 बजे दोनों ईंधनों की कीमतों को अपडेट किया जाता है।

ये कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर-रुपए की विनिमय दर में आए बदलावों पर आधारित होती हैं। लोगों को लम्ब समय से पेट्रोल-डीजल की कीमतों के कारण महंगाई का सामना करना करना पड़ रहा है।

PC:ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें



Post a Comment

0 Comments