Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

PM Kisan Scheme: कब जारी होगी योजना की 23वीं किस्त? जान लें आप

इंटरनेट डेस्क। पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त हाल ही में पीएम मोदी ने गुवाहटी से जारी की थी। 9 करोड़ 32 लाख से अधिक पात्र किसानों के खातों में 22वीं किस्त की राशि पहुंची है।

अब बहुत से किसानों के मन में सवाल उठ रहा है कि योजना की 23वीं किस्त कब जारी होगी। पीएम किसान योजना की किस्तें आमतौर पर हर चार महीने के अंतराल पर जारी की जाती हैं। चूंकि 22वीं किस्त मार्च 2026 में जारी की गई है। इसी के तहत अनुमान लगाया जा रहा है कि 23वीं किस्त जुलाई 2026 के आसपास जारी हो सकती है।

आपको बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपए की राशि तीन समान किस्तों में सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाती है। देश में बड़ी संख्या में किसान इस सरकारी योजना का लाभ ले रहे हैं। अगर आप पात्र हैं तो इस योजना के लिए आवेदन जरूर ही कर देना चाहिए।

PC:aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें



Post a Comment

0 Comments