Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

PM Kisan Yojana: पीएम मोदी कब जारी करेंगे 22वीं किस्त? हो गया है ऐलान

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी होने की तारीख का इंतजार अब समाप्त हो गया है। केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार की ओर से इस तारीख का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। खबरों के अनुसार, केन्द्र सरकार की ओर से पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त 13 मार्च 2026 को जारी की जाएगी।

ये किस्त 13 मार्च को शाम 5 बजे के बाद किसानों के बैंक खाते में हस्तांतरित हो जाएगी। एक बार फिर से पीएम मोदी योजना की किस्त जारी करेंगे। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में लगभग हर चार-चार महीने में 2-2 हजार रुपए की किस्त जारी की जाती है। इसके तहत हर किस्त में 2-2 हजार रुपए प्रदान किए जाते हैं।

अभी तक योजना की 21 किस्ते जारी हो चुकी हैं। देश में बड़ी संख्या में किसान इस सरकारी योजना का लाभ उठा रहे हैं। किस्त का लाभ लेने के लिए किसानों को कई जरूरी काम पूरे करने होते हैं। इनमें से एक काम ई-केवाईसी का भी है।

PC:jansatta
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें



Post a Comment

0 Comments