Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Gold-Silver Price: इतनी हो चुकी है चांदी की कीमत, सोने के लिए भी खर्च करने होंगे इतने रुपए  

इंटरनेट डेस्क। शादियों के सीजन में सोने-चांदी की कीमतों में इजाफा देखने को मिल रहा है। सराफा बाजारों में चांदी की कीमत तीन लाख के पार जा चुकी है। शादियों का सीजन होने की वजह से गोल्ड और सिल्वर के ज्वेलरी की डिमांड भी देखी जा रही है। खबरों के अनुसार, अभी सराफा बाजार में 22 कैरेट में 1 ग्राम सोने की कीमत 14,935 रुपए है। वहीं 8 ग्राम की कीमत 1,19,480 रुपए है और 22 कैरेट में 10 ग्राम सोने की कीमत 1,49,350 रुपए है।

24 कैरेट सोने में 1 ग्राम की कीमत 15,682 रुपए बनी हुई है। 8 ग्राम की कीमत 1,25,456 रुपए और 10 ग्राम की कीमत 1,56,820 रुपए के पास बनी हुई है। वहीं चांदी की कीमतों में बड़ा इजाफा देखने को मिला है। ये 10000 रुपए महंगी हो गई है। सराफा बाजारों में एक किलोग्राम चांदी की कीमत 300000 रुपए के पास बनी हुई है। दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में इजाफा आगे भी देखने को मिल सकता है। बढ़ी हुई कीमतों के सोना-चांदी आमजन से दूर होता जा रहा है।

PC:ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें



Post a Comment

0 Comments