
इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज का अभी बॉक्स ऑफिस पर जलवा देखने को मिल रहा है। धुरंधर 2 ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले सप्ताह में 623 करोड़ रुपए का मोटा बिजनेस कर अपनी बादशाहत साबित की है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर 2 में रणवीर सिंह के अलावा आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, राकेश बेदी और सारा अर्जुन का शानदार अभिनय दर्शकों को देखने को मिला है।
खबरों के अनुसार, इस फिल्म ने पेड प्रीव्यू के दौरान 18 मार्च को फिल्म ने 43 करोड़ रुपए की कमाई की। वहीं ये फिल्म रिलीज के पहले दिन 19 मार्च को 102.55 करोड़ का बिजनेस करने में सफल रही है।
फिल्म दूसरे दिन 80.72 करोड़, तीसरे दिन 113 करोड़, चौथे दिन 114.85 करोड़ ,पांचवे दिन 65 करोड़, छठे दिन 56.60 करोड़ और सातवें दिन 47.70 करोड़ का बिजनेस करने में सफल रही है। इस प्रकार से ये फिल्म भारतीय बाजार में 623.42 करोड़ रुपए का बिजनेस करने में सफल रही है।
PC:gqindia
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

0 Comments