इंटरेनट डेस्क। बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का आज जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 15 मई 1967 को बॉम्बे (मुंबई) में हुआ था। माधुरी दीक्षित ने शानदार अभिनय के दम पर बॉलीवुड में अपनी बादशाहत साबित की है।

जन्मदिन के मौके पर आज हम आपको माधुरी दीक्षित से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिनके बारे में शायद आपको जानकारी नहीं होगी। माधुरी दीक्षित अरबों रुपए की संपत्ति की मालकिन हैं। खबरों के अनुसार, उनकी नेटवर्थ 250 करोड़ है। फिल्मों-वेब सीरीज के आलावा वो टीवी शो (जज के रूप में), ब्रांड एंडोर्समेंट, स्टेज परफॉर्मेंस, सोशल मीडिया प्रमोशन, बिजनेस और निवेश से माधुरी की कमाई होती है। एक वक्त वह बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेसेस में शामिल थीं।

आपको जानकर हैरानी होगी कि एक फिल्म के लिए माधुरी दीक्षित को सलमान खान से ज्यादा फीस मिली थी। ये फिल्म हम आपके हैं कौन है। उनकी ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी।
डॉक्टर बनना चाहती थी माधुरी दीक्षित
आपको बता दें कि 59 साल की हो चुकीं माधुरी दीक्षित का बचपत में डॉक्टर बनने का सपना था, लेकिन किस्मत को कुछ ओर ही मंजूर था। वह बल्कि कॅरियर से जुड़े दिलचस्प किस्सों की वजह से भी चर्चा में रही हैं। कॅरियर के शुरुआती दौर में सुभाष घई ने उन्हें फिल्म कर्मा में छोटा रोल ऑफर किया था, लेकिन बाद में ये बोलकर उनका सीन हटा दिया कि इतनी टैलेंटेड लड़की को छोटा रोल देना सही नहीं होगा। वहीं फिल्म खलनायक के दौरान माधुरी से ;नो प्रेग्नेंसी क्लॉज भी साइन करवाया गया था, ताकि शूटिंग प्रभावित न हो।
PC:india.com
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

0 Comments