इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने गुरुवार के लिए भी पेट्रोल-डीजली की कीमतों को अपडेट कर दिया है। हालांकि आज भी कंपनियों ने दोनों ईंधनों की कीमतों में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया है। इससे आमजन ने जरूरी ही राहत ली होगी। राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज भी पेट्रोल की कीमत 104.72 रुपए और डीजल 90.21 रुपए ही बनी हुई है।
राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में आज पेट्रोल 94.72 और डीजल 87.62 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर बिक रहा है। मायानगरी मुंबई में पेट्रोल 104.21, डीजल 92.15, कोलकाता में पेट्रोल 103.94, डीजल 90.76 और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 तथा डीजल 92.34 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर ही मिल रहा है।
वहीं देश के अन्य बड़े शहरों में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं किया गया है। देश में जल्द ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा हो सकता है। इस बात के संकेत मिलने लगे हैं। कीमतें कब से बढ़ती है ये आगामी समय ही बताएगा।
PC:zeenews.india
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

0 Comments