Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Petrol-Diesel Prices: तेल की कीमतों में फिर से आ गई है तेजी, आज ये हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच आज एक बार फिर से अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में इजाफा हुआ है। अब एशियाई कारोबार में ब्रेंट क्रूड 104.5 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया। हालांकि इससे देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर प्रभाव नहीं पड़ा है।

सरकारी तेल कंपनियों ने आज भी कीमतों में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया है। आगामी समय में दोनों ईंधनों के दाम बढ़ सकते हैं। जयपुर में आज भी पेट्रोल की कीमत 104.72 रुपए और डीजल 90.21 रुपए में मिलेगा। नई दिल्ली में आज पेट्रोल 94.72 और डीजल 87.62 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर मिलेगा।

वहीं मुंबई में पेट्रोल 104.21, डीजल 92.15, कोलकाता में पेट्रोल 103.94, डीजल 90.76 और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 तथा डीजल 92.34 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर ही मिल रहा है। आपको बता दें कि सरकारी तेल कंपनियों की ओर रोजाना सुबह छह बजे पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट किया जाता है।

PC:money9live
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें



Post a Comment

0 Comments