इंटरनेट डेस्क। त्योहरी सीजन शुरू होने वाला हैं और इन सबके बीच बढ़ते चीनी के दामों ने महंगाई में और तड़का लगा दिया है। इस बीच चीनी के संकट को खत्म करने के लिए केंद्र सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने 15 सितंबर से चीनी व्यापारियों के लिए चीनी स्टॉक रखने की लिमिट घटाकर 2000 क्विंटल कर दी है।
पहले क्या थी लिमिट
पहले यह लिमिट 4000 क्विंटल की थी। यह जानकारी उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की ओर से जारी बयान में दी गई है। मंत्रालय की ओर से जारी बयान में चीनी व्यापारियों से कहा गया है कि किसी भी स्टॉक को मिलने की तारीख से 30 दिनों से अधिक समय तक अपने पास न रखें। देश भर में किसी भी स्थान पर, किसी भी समय, 2000 क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार न रखें। हालांकि, कोलकाता और उसके आस-पास के मेट्रोपॉलिटन इलाकों को इस सख्त सीमा से बाहर रखा गया है।
क्यों उठाया ये कदम
मंत्रालय ने कहा कि इस कदम का मकसद सट्टेबाजी वाले व्यापार और चीनी स्टॉक के बहुत ज्यादा जमाखोरी को रोकना है। मंत्रालय के मुताबिक इस कदम से चीनी की सप्लाई चेन ठीक से काम करेगी और ग्राहकों को उचित कीमतों पर चीनी मिलती रहेगी।
pc- india today

0 Comments