इंटरनेट डेस्क। रैपर बादशाह अपनी दूसरी पत्नी से भी अलग हो गए हैं। बादशाह और पंजाबी अभिनेत्री ईशा रिखी ने विवाह के पांच माह बाद ही एक-दूसरे से अलग होने का ऐलान कर दिया है। दोनों ने सोमवार रात अपने सोशल मीडिया पर तलाक की पुष्टि कर दी है। बादशाह ने अपनी पोस्ट के माध्यम से कहा कि ये फैसला दोनों की आपसी सहमति से लिया गया है।
उन्होंने फैंस और मीडिया से इस समय में उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की है। इंस्टाग्राम पोस्ट में बादशाह ने लिखा कि वे और ईशा रिखी आपसी सम्मान के साथ अलग-अलग रास्तों पर आगे बढ़ रहे हैं। हमारा ये फैसला आपसी सहमति से लिया गया है। ईशा रिखी ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी इसी बयान को शेयर किया है।
आपको बता दें कि ईशा रिखी पॉपुलर पंजाबी अभिनेत्री और मॉडल हैं। उन्होंने साल 2013 में पंजाबी फिल्म जट्ट बॉय पुट्ट जट्टां दी से डेब्यू किया था। ईशा ने 2018 में फिल्म नवाबजादे से बॉलीवुड डेब्यू किया। इस फिल्म में राघव जुयाल, पुनीत पाठक और धर्मेश येलांडे नजर आए थे। रैपर बादशाह पहली पत्नी से 2020 में अलग हुए थे।
PC: jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

0 Comments