इंटरनेट डेस्क। पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर आज भी आमजन को राहत नहीं मिली है। आज भी सरकारी तेल कंपिनयों ने कीमतों में किसी भी प्रकार की राहत नहीं दी है। इससे आजमन को महंगी कीमतों पर दोनों ईंधन खरीदने को मजबूर होना पड़ेगा। राजस्थान की राजधानी जयपुर में पेट्रोल की कीमत 112.66 और डीजल की कीमत 97.78 रुपए प्रति लीटर है। वहीं राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 102.12 रुपए और डीजल 95.20 रुपए का मिलेगा। मायानगरी मुंबई में पेट्रोल 111.18, डीजल 97.83, कोलकाता में पेट्रोल 113.47,डीजल 99.82 और चेन्नई में पेट्रोल 107.77 तथा डीजल 99.55 रुपए प्रति लीटर है। वहीं देश के प्रमुख शहरों में भी कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है।
देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी तय हुई हैं कीमतें
गुरुग्राम: पेट्रोल ₹102.77 तथा डीजल ₹95.44 प्रति लीटर
नोएडा: पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹95.56 प्रति लीटर
पटना: पेट्रोल ₹113.35 तथा डीजल ₹99.36 प्रति लीटर
तिरुवनंतपुरम: पेट्रोल ₹115.49 और डीजल ₹104.40 प्रति लीटर
बेंगलुरु: पेट्रोल ₹110.93 जबकि डीजल ₹98.80 प्रति लीटर
हैदराबाद: पेट्रोल ₹115.69 और डीजल ₹103.82 प्रति लीटर
लखनऊ: पेट्रोल ₹102.05 और डीजल ₹95.55 प्रति लीटर
भुवनेश्वर: पेट्रोल ₹109.92 और डीजल ₹100.92 प्रति लीटर
चंडीगढ़: पेट्रोल ₹98.10 तथा डीजल ₹86.09 प्रति लीटर
लोगों को करना पड़ रहा है महंगाई का सामना
आपको बता दें कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर-रुपए की विनिमय दर में आए बदलावों पर तय होती है। रोजाना कीमतों को सुबह छह बजे अपडेट किया जाता है। हालांकि लम्बे समय से कीमतों में कमी नहीं हुई है। इससे कई चीजों के दाम बढ़ गए हैं। लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है।
PC: prabhatkhabar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

0 Comments