Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

LPG Prices: घरेलू और कमर्शियल सिलेंडरों की आज इतनी तय हुई हैं कीमतें, जान लें

इंटरनेट डेस्क। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की ओर से आज भी एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव नहीं किया गया हैं। आपको घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर अभी पुरानी कीमतों पर ही मिलेंगे। देश में लम्बे समय से 14 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है। सिलेंडर बुक करवाने से पहले आपको सिलेंडर की ताजा कीमतों के बारे में जानकारी ले लेनी चाहिए।

एलपीजी गैस सिलेंडर की ताजा कीमत जानने के लिए आप ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की आधिकारिक वेबसाइट्स का उपयोग कर सकते हैं। इंडियन ऑयल या हिन्दुस्तान पेट्रोलियम की वेबसाइट पर एलपीजी प्राइस सेक्शन पर क्लिक कर अपना राज्य या जिला चुनना होगा। इसक बाद ताजा रेट नजर आ जाएगी। 

जयपुर में आज घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के लिए खर्च करने होंगे इतने रुपए
जयपुर में 14 किलो वाला घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 945.50 और कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2,776  रुपए है। कीमतों में कब कमी आएगी, ये आने वाला समय ही बताएगा। अमेरिका-ईरान के बीच जारी विवाद के कारण अभी कीमतों में कमी आने की संभावना नहीं के बराबर है। एलपीजी सिलेंडर की कीमतों के कारण लोगों का रसोई का बजट बिगड़ चुका है।  

14 किलो वाला घरेलू गैस सिलेंडर 
शहर:    घरेलू सिलेंडर के रेट

दिल्ली:    942 रुपए
मुंबई:    941.50 रुपए
चेन्नई:    957.50 रुपए
कोलकाता: 968 रुपए
बेंगलुरु:    944.50 रुपए
हैदराबाद: 994 रुपए
नोएडा:    939.50 रुपए
गुरुग्राम: 950.50 रुपए

शहर का नाम:    कमर्शियल सिलेंडर के रेट 
दिल्ली:    2,747.50 रुपए
मुंबई:    2,701 रुपए
चेन्नई:    2,916.50 रुपए
कोलकाता: 2,884 रुपए
बेंगलुरु:    2,831 रुपए
हैदराबाद: 2,996 रुपए
नोएडा:    2,747.50 रुपए
गुरुग्राम: 2,764.50 रुपए

PC: amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



Post a Comment

0 Comments